फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे हमारे देश के भावी कर्णधार--

विज्ञापन
विज्ञापन
बेबी शो व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। सांप्रदायिक एकता के प्रतीक मेला गुघाल के कार्यक्रमों की श्रृंखला में बेबी शो व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रविवार को जनमंच सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री डा. धर्म सिंह सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ बच्चा ही देश की उन्नति में सहायक होता है। नटराज डांस एकेडमी के कलाकारों ने गणेश वंदना नृत्य के रूप में प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शुरूआत की। डीएम पीके पांडेय ने कहा कि बच्चे ही हमारे देश के भावी कर्णधार होते हैं। इसलिए बच्चों के समुचित विकास में कुशल अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण देना आवश्यक है। संयोजिका अल्पना तलवार ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों और लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नगरायुक्त गौरव वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, पूर्व विधायक लाज कृष्ण गांधी, राजीव गुंबर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र धनौरिया, हरीश मलिक, केएल अरोड़ा, तेज क्वात्रा, नीरज माहेश्वरी, राहुल सक्सेना, नरेश धनगर राकेश जैन, वेद प्रकाश पोपली, अनिल मित्तल, विपिन सलूजा, सर्वेश गुप्ता, पुनीत चौहान, वीना बजाज, संजय बब्बर, सन्नी वालिया आदि मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में बाल रोग विशेषज्ञ डा. जीबी लाल, डा. दीपक व सुनीता बब्बर शामिल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें