फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से पत्नी की मौत, पति गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से पत्नी की मौत, पति गंभीर
विज्ञापन

फोटो-6
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। बाइक की टक्कर से साइकिल सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर महिला को मृत घोषित कर दिया गयाख् जबकि पति का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
रामपुर मनिहारान थाने के गांव लूंढी निवासी फूल सिंह अपनी ससुराल कांकरकुई से बृहस्पतिवार सुबह अपनी पत्नी सुरेशना को साइकिल पर बैठाकर गांव लौट रहा था। दिल्ली रोड हाईवे पर चुनैहटी पुलिस चौकी के पास तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से पति-पत्नी सड़क गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राह चलते लोगों ने दोनो एंबुलेंस की मदद से पास स्थित मेडीग्राम अस्पताल भिजवाया जहां, चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल उसके पति फूल सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक महिला के भाई कृष्णपाल ने बाइक सवार के खिलाफ तेज गति से बाइक चलाकर हादसा करने की तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि बाइक सवार की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें