फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी में गहरी आस्था जता रहे मुसलमान: पंकज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र एवं विधायक पंकज सिंह के सहारनपुर आगमन पर भाजपा बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एस. आजाद अंसारी ने नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

रविवार को अंबेडकर चौक पर मुस्लिम समाज के लोगों ने विधायक पंकज सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पंकज सिंह ने कहा कि झूठ फरेब की राजनीति से निकलकर मुसलमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित हो रहे हैं। वे बीजेपी में अपनी गहरी आस्था व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर पर काम कर रही है। किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी। इसलिए किसी को डरने की जरूरत नहीं है। इस दौरान जफर प्रधान, शहवाज प्रधान, इरशाद खान, शाहनवाज, मुकर्रम, अतीक, हाफिज निसार, शमशीर, शमीम अहमद, शमीम अंसारी, नसीम, इमरान मलिक आदि मौजूद रहे।

युवा खेल उत्सव को सफल बनाने का आहृवान
सहारनपुर। भाजपा युवा मोर्चा के महानगर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य मनोज पोसवाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार युवा खेल उत्सव को सफल बनाने के लिए एकजुट हो जाएं। इस दौरान अरुण गुप्ता, विपिन, मनीष सचदेवा, आदित्य भारद्वाज, सचिन अरोड़ा, शिवांग तलवार, दीपक भार्गव, विशाल, शेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें