देवबंद (सहारनपुर)। मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर शनिवार को प्राथमिक स्कूलों की रसोइयों ने खंड विकास कार्यालय में प्रदर्शन किया। बाद में खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया।
प्रदर्शनकारी कौशल, रुखसाना, राधिका, शकुंतला, सविता व ममता आदि ने बताया कि उन्हें एक हजार रुपये मानदेय मिलता है वह भी समय पर नहीं दिया जाता। इस बढ़ती महंगाई के दौर में कम मानदेय पर परिवार का गुजारा करना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर तहसील दिवस में भी शिकायत पत्र दिया गया था, लेकिन अधिकारियों ने उस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। रसोइयों का कहना है कि उन्हें मानदेय का चेक दिया जाता है जिसे बैंक में खाते में लगाने में परेशानी होती है। इसलिए उनका मानदेय एक हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये महीना किया जाए। साथ ही मानदेय उनके सीधे खातों में भेजने की अधिकारी व्यवस्था कराएं। प्रदर्शन करने वालों में सुरेखा, रेशमा, मंजो, ममलेश, पूनम, ब्रजेश, बबीता, ताहिरा, अनीता आदि रही।