फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी अधूरी तैयारियों के बीच कांवड़ यात्रा कल से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आधी अधूरी तैयारियों के बीच कांवड़ यात्रा कल से शुरू
विज्ञापन

सहारनपुर। कांवड़ यात्रा आधी अधूरी तैयारियों के बीच कल यानी नौ जुलाई से शुरू हो रही है। प्रशासन की लापरवाही का आलम यह है कि प्रमुख कांवड़ मार्ग यानी देहरादून रोड पर गड्ढे भरने में घोर लापरवाही बरती गई है। जगह-जगह बजरी उखड़ी होने की वजह से शिवभक्तों को नंगे पांव चलने में परेशानी रहेगी। बावजूद इन सबके प्रशासन तैयारी कंपलीट हो जाने के दावे कर रहा है।
कांवड़ यात्रा को लेकर हमेशा से प्रशासन और पुलिस की विशेष व्यवस्था रहती है। चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के साथ ही शिव भक्तों की सुविधाओं जैसे सड़क, स्वास्थ्य सेवा, पथ प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, अस्थाई आराम कक्ष, स्नान व्यवस्था आदि किया जाता है। देहरादून रोड से होकर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली आदि राज्यों के लाखों कांवड़िये प्रत्येक वर्ष गुजरते हैं। मगर इस बार प्रशासन यात्रा को लेकर अधिक गंभीर नजर नहीं आ रहा है। इसका बेहतर उदाहरण अभी तक कांवड़ मार्ग को दुरुस्त न किया जाना है। प्रशासन ने देहरादून रोड को गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए थे, मगर विभाग ने खानापूर्ति कर छोड़ दिया है। डॉ. अंबेडकर चौक से गागलहेड़ी तक सड़क में गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। कुछ जगहों पर सड़क की पेस्टिंग की गई है, जो नाकाफी है। डॉ. अंबेडकर चौक से राकेश केमिकल चौकी तक ही सैकड़ों गड्ढे भरने से रह गए हैं।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
पुलिस प्रशासन कांवड़ यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाने के लिए बड़े कदम उठाने के दावे कर रहा है। कांवड़ यात्रा पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। शहर में पहले से चौराहों पर कैमरे लगे हैं। पुलिस अतिरिक्त कैमरे लगाने की व्यवस्था कर रही है। साथ ही पुलिसकर्मी भी हैंडीकैम से वीडियोग्राफी करेंगे। मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। 24 घंटे पुलिस की गाड़ियां गस्त कर यात्रा की निगरानी करेंगी।
विज्ञापन


कांवड़ियों के वेष में रहेंगे सुरक्षाकर्मी
कांवड़ यात्रा के दौरान उत्पात मचाने की सोचने वाले पुलिस की नजर से बच नहीं सकेंगे। इसके लिए पुलिसकर्मी कांवड़ियों के वेष में यात्रा में जगह-जगह मौजूद रहेंगे। यह पुलिसकर्मी ट्रेनों, स्टेशन, बस स्टैंड, बसों और कांवड़ियों की सेवा के लिए बनने वाले कैंपों में रहेंगे, जिनको पहचान पाना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें