दो थाने के थाना प्रभारियों को बदला
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस बार फिर दो थाना प्रभारियों को बदला है। इस बार जनकपुरी और फतेहपुर थाना प्रभारियों को हटाकर, नए थाना प्रभारियों की तैनाती की है। जबकि पुलिस लाइन से 11 उप निरीक्षकों को थाने में भेजा गया है।
कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसएसपी बबलू कुमार द्वारा फेरबदल किया गया है। जनकपुरी के थाना प्रभारी शोएब मियां को हटाकर एसएसपी का पीआरओ बना दिया गया है। उनके स्थान पर पुलिस लाइन से शैलेंद्र कुमार शर्मा को जनकपुरी का थाना प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा फतेहपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह को हटाकर रामपुर मनिहारन थाना में एसएसआई बनाया गया है। उनके स्थान पर पुलिस लाइन से भानू प्रताप सिंह को फतेहपुर थाना प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा पुलिस लाइन में मौजूद उप निरीक्षकों की तैनाती थाने में की गई है। इनमें मो. यूसुफ खां को एसएसआई कोतवाली देहात, नरेंद्र दत्त त्यागी को सरसावा, विपिन कुमार को नगर कोतवाली, मुकेश कुमार को बिहारीगढ़, आदेश कुमार को बेहट, दिनेश कुमार को रामपुर, मनोज कुमार को सदर बाजार कैंप चौकी प्रभारी, दीपक कुमार को चंद्र नगर चौकी प्रभारी सदर, सुभाष चंद्र को सदर बाजार कोतवाली तथा सत्यपाल सिंह को कोतवाली देहात भेजा गया है।