फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनिज के परिवहन पर 18 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। अवैध रूप से खनिज का परिवहन करने के मामले में पकड़े गए पांच वाहनों पर डीएम की संस्तुति के बाद खान विभाग ने 18 लाख रुपये का जुर्माना किया है।
विज्ञापन

बता दें कि 14 जुलाई को एसडीएम बेहट दीप्ति देव ने आधी रात के समय कलसिया और गंदेवड़ तिराहे से अवैध खनन से भरे 10 ट्रकों को पकड़ा था, जिनकी रिपोर्ट खान विभाग को भेजी गई थी। एसडीएम ने बताया कि डीएम की संस्तुति के बाद अभी तक 5 वाहनों पर जुर्माना किया गया है। इनमें चार वाहनों पर 4-4 लाख और है एक वाहन पर दो लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। इसके अलावा पकड़े गए अन्य वाहनों (ट्रकों एवं ट्रैक्टर ट्रॉलियों) पर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इन पर भी जुर्माना किया जाएगा। यहां बता दें कि पिछले दिनों एसडीएम ने बड़ी संख्या में अवैध रूप से खनिज का परिवहन करने के मामले में अलग-अलग दिनों में वाहनों को पकड़ा था। सभी वाहनों को कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए जाने के बाद खान विभाग को रिपोर्ट भेजी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें