फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय से अधिक संपति पर फंसा दरोगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने पर दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

सहारनपुर। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में उपनिरीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उपनिरीक्षक के खिलाफ 2012 में इसकी शिकायत हुई थी, जिसकी जांच एंटी करप्शन ब्यूरो मेरठ शाखा कर रही थी। सदर बाजार कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने पर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली सदर बाजार में दर्ज कराई रिपोर्ट में एंटी करप्शन ब्यूरो मेरठ शाखा के इंस्पेक्टर चंद्रभान शर्मा ने बताया कि सहारनपुर में तैनात रहे अरविंद कुमार के खिलाफ 31 दिसंबर 2012 को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत हुई थी। तब से उसकी जांच चल रही थी। जांच में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार पर लगे आरोप सही पाए गए। अरविंद कुमार की जितनी आय रही, उससे कहीं ज्यादा संपत्ति अर्जित कर ली गई। उपनिरीक्षक अरविंद कुमार काफी समय तक सहारनपुर जनपद में तैनात रहा है। कई थानों पर तैनाती रही, तो वर्तमान में वह सहारनपुर पुलिस लाइन में तैनात बताया गया है।
विज्ञापन

सदर बाजार कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो मेरठ शाखा के इंस्पेक्टर चंद्रभान शर्मा की तहरीर पर उपनिरीक्षक अरविंद कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

---
खूब उखड़ रहे पुराने मामले, फंस रहे खाकी वाले
सहारनपुर। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का एक महीने के भीतर यह दूसरा प्रकरण सामने आया है। गत 21 अप्रैल को भी सहारनपुर सदर कोतवाली में एएसआई प्रदीप कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की रिपोर्ट एंटी करप्शन ब्यूरो की तरफ से दर्ज कराई गई थी। अब उपनिरीक्षक अरविंद कुमार के खिलाफ इसी आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई है। इससे स्पष्ट है कि खाकी की आड़ में अवैध तरीके से धन अर्जित करने वालों पर लगातार नजरें हैं और कार्रवाई हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें