सहारनपुर। रविदास जयंती को लेकर रूट डायवर्जन सोमवार की सुबह आठ बजे से लागू हो जाएगा। जनपद के सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल सख्ती से रूट डायवर्जन प्लान लागू कराएगा। शहर में बड़े वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेेगा। एसएसपी दिनेश कुमार ने थाना प्रभारियों को रूट डायवर्जन प्लान लागू कराने और सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।
इन मार्गों से आएंगे-जाएंगे वाहन
दिल्ली, शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली, जिन्हें अंबाला की ओर जाना है, वह नानौता में संजय चौक से गंगोह, नकुड़ के रास्ते शाहजंहापुर चौकी होकर जाएगे।
दिल्ली, शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर- ट्राली, जिन्हें मुजफ्फरनगर या देहरादून की जाना है, वह नानौता में संजय चौक से बड़गांव के रास्ते देवबंद हेकर जाएंगे।
अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राल, जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है, वह शाहजंहापुर चौकी से नकुड, गंगोह, नानोता मे संजय चौक से होकर जाएंगे।
अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली, जिन्हें देहरादून या मुजफ्फरनगर की ओर जाना है, वह शाहजंहापुर चौकी से चिलकाना, कलसिया, छुटमलपुर के रास्ते होकर जाएंगे।
मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली, जिन्हें देहरादून की ओर जाना है, वह देवबंद, नागल, गागलहेड़ी होकर छुटमलपुर के रास्ते देहरादून जाएंगे।
विकासनगर, बेहट की ओर से आने वाले भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली, जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है, वह कलसिया तिराहे से छुटमलपुर, गागलहेड़ी, देवबन्द, नानौता होकर जाएंगे।
देहरादून, हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली, जिन्हें अंबाला रोड की ओर जाना है, वह छुटमलपुर से गागलहेडी, देवबंद, नानौता, गंगोह, नकुड़ से शाहजहांपुर चौकी होते हुए जाएंगे।