सहारनपुर। करनी सेना आंदोलन से जुड़े राजपूत नेता कुणाल राणा का एक महिला को तमंचे से फायर कराने का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उसके फेसबुक एकाउंट पर भी शेयर कर रखा है। वहीं, कुणाल राणा का कहना है कि वीडियो पुराना है और गौतमबुद्धनगर का है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुणाल राणा एक महिला को तमंचे में कारतूस लोड करना और गोली चलाना सिखा रहा है। इस वीडियो को लेकर चर्चा बनी हुई है। कुणाल राणा राजपूत समाज की करणी सेना से जुड़ा हुआ है। महिला भी कुणाल के परिवार की ही बताई जा रही है। मामला पुलिस के संज्ञान में आ चुका है।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि वह इस मामले की जांच कराएंगे। जबकि कुणाल राणा का कहना है कि गौतमबुद्धनगर में एक विवाह समारोह में गया था, वहां किसी के पास से तमंचा लेकर उसने अपनी एक रिश्तेदार को गोली चलाना सिखाया था, यह पुराना वीडियो है।