बिजली बिलों को ठीक करने को लगेगा शिविर
नानौता। नानौता के 33/11 बिजलीघर जेई आजम अकबर ने बताया कि सोमवार यानी 21 जनवरी को बिजलीघर पर एक महा कैंप लगाया जाएगा। इसमें बिजली बिलों पर सरचार्ज में 100 प्रतिशत की छूट के साथ सभी गलत बिलों को ठीक किया जाएगा। इसके अलावा विद्युत उपभोक्ताओं की अन्य सभी समस्याओं को उचाधिकारियों द्वारा निराकरण भी किया जाएगा। ब्यूरो