फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 जनवरी को लखनऊ में गरजेंगे राशन विक्रेता

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन की बैठक में शासन प्रशासन द्वारा अभी तक उनकी डोर स्टेप डिलीवरी सहित विभिन्न मांगे ना माने जाने पर रोष जताया गया। इसके विरोध में विक्रेताओं से प्रदेश स्तर पर 18 जनवरी को लखनऊ में होने वाले धरना-प्रदर्शन में अधिकाधिक भागेदारी करने की अपील की गई।
विज्ञापन

गांव देदनौर में राजेंद्र कुमार के आवास पर आयोजित बैठक में अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जसबीर चौधरी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से उचित दर विक्रेता उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। ना उन्हें पूरी मात्रा में खाद्यान्न दिया जाता है और ना ही 2001 से 2015 तक का खाद्यान्न ढुलाई भाड़ा ही दिया गया है। इसके चलते राशन विक्रेता आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं और उन्हें परिवार चलाना दुश्वार हो रहा है। बताया कि फेडरेशन काफी समय से डोर स्टेप डिलीवरी दिए जाने, 200 रुपये प्रति क्विंटल का लाभांश दिए जाने, अनावश्यक विभागीय उत्पीड़न से निजात दिलाने, राशन की दुकानों पर जीएसटी मुक्त करके अन्य वस्तुओं की बिक्री कराने एवं 2001 से लंबित खाद्यान्न भाड़ा दिलाए जाने की मांग कर रहा है। लेकिन अभी तक शासन-प्रशासन ने कोई सुध नही ली है। इसके विरोध में लखनऊ के ईको गार्डन में फेडरेशन के चेयरमैन अशोक मल्होत्रा, पश्चिम प्रभारी ललित सिंह के आह्वान पर प्रदेश भर के कोटेदार 18 जनवरी को विशाल धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने जनपद के शहरी एवं ग्रामीण कोटेदारों से अधिकाधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि धरना प्रदर्शन की तैयारियों के संबंध में 14 जनवरी को सहारनपुर में एक बैठक का आयोजन होगा। जिसमें कार्यक्रम की सफलता के लिए समीक्षा की जाएगी। जिला उपाध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला सचिव चंद्रपाल बोकाड़िया, ब्लाक अध्यक्ष शिवकुमार रादौर, उपाध्यक्ष मानसिंह, सचिव यशपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें