फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की स्वाइन फ्लू से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गांव जंधेड़ा निवासी एक व्यक्ति की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई है। चिकित्सकों ने परिजनों को भी मास्क पहना कर शव को उनके साथ भेजा। देर शाम बेहद सतर्कता के साथ शव को सीधे श्मशान घाट ले जा कर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान किसी को भी शव के पास नहीं जाने दिया गया। स्वाइन फ्लू से गांव में मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव जंधेड़ा निवासी 50 वर्षीय नेत्रपाल पुत्र पहल सिंह 12 दिन पूर्व रामेश्वरम गए थे। पांच दिन पूर्व वह घर पहुंचे थे। इस दौरान चेन्नई तक प्लेन से सफर किया था। घर आते ही नेत्रपाल की तबियत बिगड गई। खराब हालत के चलते उन्हें देहरादून हायर सेंटर ले जाया गया। जहां जांच में उन्हें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। उपचार के दौरान उनकी रविवार को मौत हो गई। नेत्रपाल के भाई पंकज ने बताया कि नेत्रपाल की मौत के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हिदायत दी कि शव को गांव में न लेकर जाएं। ना ही किसी को शव के पास आने दें। चिकित्सकों ने शव को पॉलिथीन में पैक करके सौंपा था। चिकित्सकों सलाह पर अंतिम संस्कार से पूर्व शव को स्नान तक नहीं कराया गया। हायर सेंटर से गांव आते ही शव को सीधे श्मशान ले जाया गया। जहां मास्क पहने केवल चार लोगों ने शव का अंतिम संस्कार किया। मृतक के भाई पंकज ने बताया कि यात्रा से वापस आते समय प्लेन में वह इस बीमारी की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें