फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने बनाई बैटरी से चलने वाली साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए कम खर्च में बी-टेक के छात्र दीपक ने बैटरी से चलने वाली साइकिल बनाई है। दीपक ने खुद ही साइकिल के लिए मोटर तैयार कराई और बैटरी लगाकर इस साइकिल का निर्माण किया। एक बार बिजली से चार्ज करने के बाद यह साइकिल 60 किलोमीटर तक चलती है।
विज्ञापन

हालांकि, विभिन्न कंपनियों ने बैटरी संचालित स्कूटी बाजार में उतारी हुई हैं, जिसकी कीमत 30 से 40 हजार रुपये तक है। नवादा रोड की देवधर कॉलोनी निवासी दीपक कुमार पुत्र वीर सिंह ने मात्र आठ हजार रुपये में बैटरी से चलने वाली साइकिल खुद ही तैयार कर दी। बी-टेक प्रथम वर्ष के छात्र दीपक ने बताया कि साइकिल खरीदने के बाद उसने मोटर तैयार कराई और यूपीएस वाली चार बैटरी साइकिल में फिट करने के साथ उसका चार्जिंग सिस्टम लगाया। एक घंटे में यह बैटरियां चार्ज हो जाती हैं। एक बार चार्ज करने के बाद साइकिल 60 किलोमीटर तक आसानी चल जाती है। इसके साथ ही इसमें गियर सिस्टम भी लगाया गया है। अगर बैटरी डिस्चार्ज हो जाए तो साइकिल पैंडल से चल सकती है।
दीपक ने बताया कि दो माह पूर्व उसने बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए इस तरह की साइकिल बनाने की ठानी थी। इस साइकिल को तैयार करने में आठ हजार रुपये खर्च आया है। बैटरी से संचालित इस साइकिल से प्रदूषण भी नहीं फैलता है। वह प्रयास कर रहे हैं कि साइकिल को स्कूटी जैसा रूप दिया जाए।
विज्ञापन

-------------------------------------
सोलर सिस्टम से चलने वाली साइकिल भी करेंगे तैयार
सहारनपुर। बैटरी से चलने वाली साइकिल तैयार करने के बाद दीपक ने सोलर साइकिल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। दीपक का कहना है कि उनका मकसद है कि उनके आविष्कार से जहां पर्यावरण प्रदूषण कम हो सके, वहीं लोगों को कम दामों में स्कूटी जैसी साइकिल उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें