श्री श्याम वंदना महोत्सव का शुभारंभ
गंगोह (सहारनपुर)। तीन दिवसीय श्री श्याम वंदना महोत्सव रविवार को हाथों पर श्याम बाबा के नाम की मेहंदी रचाने के साथ शुरू हो गया है। त्रिदिवसीय महोत्सव के दौरान मंगलवार को निशान यात्रा और बुधवार को भव्य जागरण का आयोजन होगा। श्री श्याम परिवार के तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय श्री श्याम वंदना महोत्सव के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने अपने हाथों पर खाटू वाले श्याम बाबा के नाम की मेहंदी रचाई।
संस्था की ओर से श्री राम तीर्थ कालोनी स्थित नौ दुर्गा मंदिर में इस आयोजन के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। निकिता गर्ग, गीता सुनेजा, सुषमा अग्रवाल, पायल बंसल, बबीता गर्ग, निधि गोयल, निशा नामदेव, रश्मि सहगल, दीपा सिंघल, पुष्पा नामदेव, अंजलि शर्मा, संगीता नामदेव, अंजू सहगल, अल्पना गर्ग, मधु गुप्ता, पीयूष गोयल, अंशुल गोयल, वैभव अग्रवाल, रवि शंकर गर्ग, दीशु नामदेव, निखिल गर्ग, सिद्धार्थ गोयल, सुशील सिंघल, प्रवेश बजाज सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपने हाथों पर बाबा के नाम की मेहंदी रचाई।
अरविंद्र सिंह, वैभव अग्रवाल, अंशुल गोयल, उदित गर्ग, रवि शंकर गर्ग, पीयूष गोयल आदि का सहयोग रहा। संस्था सदस्य वैभव अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाबा की निशान यात्रा राम बाग रोड स्थित नव दुर्गा मंदिर से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए पवित्र ककराली सरोवर के पास श्री बाला जी धाम पर संपन्न होगी। 21 नवंबर को इसी स्थान पर श्री श्याम बाबा खाटू वाले का जागरण होगा। कोलकाता के फूलों से बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। भजन गायक जयपुर के गिरी राज शरण, लखनऊ के आकांक्षा मित्तल, दिल्ली के चंद्र मोहन नेगी बाबा का गुणगान करेंगे। दिल्ली के ही पवन माहेश्वरी मंच संचालन करेंगे।