फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने बहाने से ले जाकर भाभी के साथ दुष्कर्म किया

विज्ञापन
विज्ञापन
देवर पर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। घर से बहाने से बुलाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला के देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कालीपार क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि 24 सितंबर 2017 को उसकी शादी पुरकाजी निवासी युवक के साथ हुई थी। पति से अनबन रहने पर वह अपने मायके आ गई और तभी से वह माता पिता के साथ रह रही है। आरोप है कि 4 सितंबर 2018 को देवर हसीन बाइक पर मायके पहुंचा बहाने से उसे साथ ले आया। विवाहिता ने आरोप लगाया कि जहीरपुर गांव के समीप ईख के खेत के पास हसीन ने बाइक रोक दी तथा जबरन उसे खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। जब उसने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम करने वाले कुछ लोग वहां पहुंचे तो हसीन वहां से फरार हो गया। जिसके बाद उसने मायकों वालों को जाकर इसके बारे में जानकारी दी। शिकायत करने पर 9 सितंबर 2018 को पति समेत ससुराल वाले मायके पहुंचे और जब उन्होंने हसीन द्वारा दुष्कर्म करने की बात कही तो वह तैश में आ गए और उन्होंने गाली गलौज करते हुए परिवार वालों के साथ मारपीट भी की। इस मामले में पुलिस ने शौकीन, हसीन, वरीसा, शबनम और शकील के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें