फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान आरती के साथ 11 सौ पाठों का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान आरती के साथ 1100 पाठों का समापन
विज्ञापन

चिलकाना। श्री हनुमान जयंती पर कस्बे के मेन बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर 11 सौ हनुमान चालीसा पाठ का समापन 108 दीपों द्वारा हनुमान जी की आरती के साथ संपन्न हो गया। सोमवार को चिलकाना के श्री हनुमान मंदिर में संगीतमय हनुमान चालीसा के पाठ के समापन पर आचार्य मुकेश शास्त्री (पठेड़ वाले) ने कहा कि हमें हनुमान जी का स्मरण करते रहना चाहिए। श्रीराम चरित मानस में हनुमान जी के बल, पराक्रम और शौर्य का गुणगान किया गया है। भगवान श्रीराम के स्मरण के साथ हनुमान जी के गुणगान का बड़ा महत्व है। शास्त्री ने कहा कि रामभक्त हनुमान जी भक्तों के संकट हरने वाले है। जो भी मनुष्य श्री हनुमान जी का सच्चे मन से स्मरण करता है, हनुमान जी उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

आचार्य मुकेश शास्त्री के सानिध्य में आचार्य नागेश्वर, संजय, आचार्य विनय, आचार्य सुभाष, आचार्य अरविंद, आचार्य प्रवेश, आचार्य विनय, आचार्य सुनील की टीम ने संगीतमय श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। हनुमान चालीसा के समापन पर 108 दीपों द्वारा श्री हनुमान जी की आरती हुई। प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक चेतराम रोहिला, जयनाथ शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, देवेंद्र कुमार कौशिक, राजेश्वर गुप्ता, जगमोहन लाल शर्मा, सतीश गुप्ता, विद्यासागर, रविंद्र कुमार, धर्म प्रकाश शर्मा, सरला देवी, कुसुम चंद गर्ग, जगपाल उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें