फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने निर्मोण कार्यों में खराब गुणवता का आरोप लगाते हुए किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानकों के अनुरूप काम न होने पर किया हंगामा
विज्ञापन

सरसावा। मानकों के अनुरूप काम न होने और खराब गुणवत्ता का आरोप लगाकर सभासदों ने काफी हंगामा किया। सभासदों ने ईओ से जांच कराने की मांग की। इसके साथ ही चेतावनी दी कि जांच नहीं कराने पर पालिका कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।
शनिवार को कई सभासदों ने नगर पालिका कार्यालय में जाकर ईओ का घेराव किया। सभासद निधिकांत कपिल ने कहा कि नगर में विकास कार्य तो हो रहे हैं। लेकिन इनकी गुणवत्ता इतनी खराब है कि कार्य होने के साथ ही क्षतिग्रस्त हो रहा है। बबीता राणा ने कहा कि सभासदों को सदन की कार्रवाई की प्रति भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इससे कार्रवाई में झोल का अंदेशा है। बबीता राणा ने आरोप लगाया कि टेंडर होने से पहले ही चिह्नित स्थानों पर निर्माण सामग्री डाल दी जाती है। ऐसा करना टेंडर प्रक्रिया के मानकों की अनदेखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद शिखा पुहाल ने फोटो दिखाते हुए आरोप लगाया कि अंबाला रोड पर सेंट मैरी स्कूल के बाहर बन रही सड़क में पुरानी टाइलों का प्रयोग किया जा रहा है। इस पर ईओ ने जांच कराने की बात कही। सभासदों ने कहा कि उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया तो वे पालिका कार्यालय के बाहर धरना देंगे। सभासदों ने कहा कि वे सबूतों के साथ जिलाधिकारी को सभी मामलों की शिकायत करेंगे। इस मौके पर मुनेश धीमान, चरण सिंह, राव इमरान, अनिल जैन, डा. सोनू कुमार सैनी, राशदा बेग, शीबा, प्रमोद कश्यप, मोनू धीमान आदि सभासद रहे। उधर, ईओ राजीव कुमार ने जिन मुद्दों को सभासदों ने उठाया है, उनकी गंभीरता से जांच की जाएगी। ईओ ने बताया कि रामनगर में निर्मित सड़क की खराब गुणवत्ता के कारण ठेकेदार को भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें