फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर से जातीय समीकरण को धार दे रही भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महागठबंधन को देखते हुए भाजपा विपक्षियों को मात देने के लिए बूथ स्तर पर जातीय मैनेजमेंट में जुटी है। प्रत्येक बूथ पर पचास-पचास नए सदस्य बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 25 ओबसी और एससी वर्ग से सदस्य शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र की शहर विधानसभा, सहारनपुर देहात, रामपुर मनिहरान, देवबंद और रामपुर मनिहारान क्षेत्र में नए सदस्यों को पार्टी में शामिल करने का अभियान तेजी से चल रहा है। प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में कहीं 21, 31 तो कहीं 51 कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। इसके अलावा पचास नए सदस्य इनके साथ रहेंगे। नए सदस्यों में ओबीसी और एससी को तरजीह दी जा रही है। चुनाव को लेकर भाजपा किसी वर्ग को छोड़ना नहीं चाहती है। एक तरफ ओबीसी और एससी पर भाजपा का फोकस है तो दूसरी तरह युवा मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने पर ध्यान दिया जा रहा है। 25 ओबीसी और एससी के अलावा 50 सदस्यों में बाकी 25 जनरल वर्ग से रहेंगे। राजनीतिक जानकारों की माने तो विपक्ष के महागठबंधन को देखते हुए भाजपा ने बूथ स्तर से जातीय समीरण तैयार कर रही है।
---------------------------------------
दो लाख नए कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव में उतरेगी भाजपा
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव में भाजपा सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में दो लाख नए कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव में उतरेेगी। पार्टी हाईकमान ने दो लाख नए कार्यकर्ता बनाने के निर्देश जिला और महानगर कार्यकारिणी को दिए हैं। इसको को लेकर बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है। वरिष्ठ भाजपाई घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों और भाजपा सरकार द्वारा अब तक कराए गए विकास कार्यों की जानकारी लोगों को दे रहे हैं। ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग भाजपा से जुड़े। इसके साथ ही मंडल स्तर पर स्वास्थ्य शिविर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सफाई अभियान, जन जागरूकता अभियान के जरिए नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

-----------------------------------------------
महानगर में नहीं मिल रहे एससी कार्यकर्ता
सहारनपुर। पार्टी नए ओबीसी और एससी वर्ग के कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चला रही है, लेकिन महानगर में एससी वर्ग के कार्यकर्ता नहीं मिल रहे हैं। महानगर अध्यक्ष राकेश जैन का कहना है कि शहर विधानसभा क्षेत्र में एससी वर्ग कार्यकर्ताओं की कमी है। इससे पार्टी हाईकमान को अवगत करा दिया गया है।
-------------------------------------
बूथ स्तर पर 50 नए सदस्यों को शामिल किया जा रहा है। इसमें 25 ओबीसी और एससी वर्ग से होंगे। इनके अलावा 35 जनरल वर्ग से रहेंगे। बूथ अध्यक्षों के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चल रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले ही दो लाख नए कार्यकर्ता तैयार किए जाएंगे।------बिजेंद्र कश्यप, जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें