फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता रथ को प्रशासनिक अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
विज्ञापन

सहारनपुर। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए शनिवार को जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वीडिया वैन एक महीने में साठ गांवों में प्रचार प्रसार करेगी। रथ को जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय, सीडीओ रेनू तिवारी और सिटी मजिस्ट्रेट शेरी ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

शनिवार को कलेक्ट्रेट से रवाना हुआ यह स्वच्छता रथ लोगों को वीडियो दिखाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा। रथ गांव उनाली, रत्नाखेड़ी, कातला, पटनी, टोली, साढौली, हैदरपुर, मंहगी, माधोपुर, कुंआखेड़ा, साखन खुर्द, देवबंद देहात, बढेड़ी, सोहनचिड़ा, ताजपुरा, बाबैल बुजुर्ग, सढ़ौली कदीम, मीरपुर गंदेवड़, गागलहेड़ी, बुड्ढाखेड़ा अहीर, नैनखेड़ी, रामपुर देहात, शेखपुरा कदीम, माल्ली, बरथा कायस्थ, धौलाहेडी, खेड़ा अफगान, सिरसला, कुतुबखेड़ी, फतेहपुर ढोल्ला, जड़ौदा पांडा, बड़गांव, गोपाली, फतेहपुर, तल्हेड़ी बुजुर्ग, धर्मपुर सरावगी, छुटमलपुर, थापुल ईस्माइलपुर, मोहम्मद गाड़ा, निवादा, साढ़ौली हरिया, अंबेहटा चांद, नोजली, कोटा, सौराना, बोंसा, ढकदेई, ककराला, सलारपुर, सिनौली, कातला, लंढौरा आदि में पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें