फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस से कुचलकर स्कूटी सवार युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट बस से कुचलकर स्कूटी सवार युवती की मौत
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर सहारनपुर विकासनगर रूट की प्राइवेट यात्री बस ने स्कूटी सवार युवती को कुचल दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवती ने हेलमेट पहन रखा था। बस का टायर उसके हेलमेट के ऊपर से उतरा, जिसमें उसका सिर बुरी तरह से कुचला गया। पुलिस ने चालक को बस समेत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

हादसा दोपहर में करीब पौने दो बजे कलसिया के पास पूर्वी यमुना नहर के पुल पर हुआ। सहारनपुर विकासनगर रूट की प्राइवेट यात्री बस दोपहर करीब एक बजे सहारनपुर से विकासनगर के लिए सवारियां लेकर चली थी। कलसिया के पास पूर्वी यमुना नहर के पुल पर बस ने एक स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवती बस के नीचे जा गिरी और बस के टायर युवती के हेलमेट पहने सिर को कुचलते हुए आगे निकल गई। हादसे में युवती की घटनास्थल पर मौत हो गई। राहगीरों ने बस को रुकवाकर चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले गई। मृतक युवती की पहचान उसके पर्स से मिले आधार कार्ड से महजबी (30) पुत्री मुश्तयाक अली निवासी गांव मेहरूवाला, भगनी जनपद सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई। मृतका के मोबाइल पर आई कॉल से पुलिस ने उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें