रामपुर मनिहारान। एसडीएम के निर्देश पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने साप्ताहिक बंदी पर दुकान खोलने पर दो दर्जन दुकानदारों के चालान काटे। साप्ताहिक बंदी पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी संतोष कुमार त्रिपाठी की विभागीय टीम जैसे ही कस्बे के मेन बाजार में पहुंची तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने साप्ताहिक बंदी पर दुकान खोलने वाले दो दर्जन दुकानदारों के चालान काटे। उधर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि साप्ताहिक बंदी पर दुकान खोलने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।