फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस दिन पूर्व लापता हुआ बालक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बीस दिन पूर्व लापता हुआ बालक बरामद
विज्ञापन

नानौता। थाना पुलिस ने 20 दिन पूर्व लापता हुए मानसिक बीमार बालक को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने अपने पुत्र को पाकर पुलिस का आभार व्यक्त किया। नानौता क्षेत्र के गांव जंधेड़ी निवासी शीतल प्रसाद का 18 वर्षीय मानसिक बीमार पुत्र धर्मेन्द्र गत 19 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जिसके बाद परिजनों द्वारा थाना पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष सुधीर उज्ज्वल ने बताया कि उक्त बालक 8 जुलाई की शाम हरिद्वार (उत्तराखंड) में घूमता हुआ पाया गया। जिसके बाद थाना पुलिस की मदद से उसे नानौता थाने पर लाकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें