कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की तीसरे की जुमे की नमाज
सहारनपुर। रमजान माह के तीसरे जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क और कौम की तरक्की की दुुआ मांगी गई। नगर निगम ने मस्जिदों के आसपास सफाई आदि की व्यवस्था कराई।
शुक्रवार को चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद में तीसरे जुमे की नमाज इमाम मुफ्ती अरशद गोरा ने अदा कराई। जामा मस्जिद के अलावा मस्जिद शाहजानी खानआलमपुरा, मस्जिद किले वाली, मस्जिद लिंक रोड, मस्जिद बड़ी सराय, पुरानी जामाक मस्जिद चूड़ी बाजार, मस्जिद कमंगारान नखासा बाजार, मस्जिद चौकी सराय, मस्जिद ख्वाजा वाली चौकी सराय, मस्जिद मंगलो वाली देहरादून चौक, मस्जिद हलवाईयान नखासा बाजार, मस्जिद शेखों वाली, मस्जिद दर्जियान लक्खी गेट प्रथम, मस्जिद घंटाघर, मस्जिद अंसरियान, मस्जिद मालियान, मस्जिद शाहबिलोल, मस्जिद जालवाली शाह विलायत, मस्जिद शिराजा में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क और कौम की तरक्की की दुआ मांगी गई। पुलिस ने मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंताजम किए। नगर निगम की ओर से सफाई कराने के साथ मस्जिदों के बाहर चूना के छिड़काव कराया गया। जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद, माजिद खान, चांद खान, आकिब अली, मोहम्मद आरिफ खान, खलीफा गुफरान, यूनुस, डा. योगेंद्र, ब्रित चावला, अशोक मलिक, आकाश शर्मा, शहजाद अहमद, नौशाद आदि ने सहयोग करने पर चौक फव्वारा के व्यापारियों का आभार जताया।