सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट पीके पांडेय ने बताया कि कैराना लोकसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक दलजीत सिंह मंगत बृहस्पतिवार को पहुंच गए हैं। उनका कैम्प कार्यालय सर्किट हाउस के कक्ष संख्या 8 में स्थापित किया गया है।
उन्होंने बताया कि सामान्य प्रेक्षक का मोबाईल नम्बर 9411022917 तथा दूरभाष संख्या 0132-2700073 है। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या के लिए सामान्य प्रेक्षक प्रात: 9 बजे से 10 बजे तक जनसाधारण के लिए उपलब्ध रहेंगे।