छुटमलपुर (सहारनपुर)। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी डा. योगेंद्र सिंह राणा ने कहा कि वाहिनी कार्यकर्ता अगर किसी स्तर पर कुंठित हैं तो अपनी पीड़ा को सोशल मीडिया पर उजागर करने की बजाए सीधे संगठन पदाधिकारियों से साझा करें। सोशल मीडिया पर असहज करने वाली भाषा में की गई टिप्पणी का दोषी पाए जाने वाले को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। डोरिश राणा के निवास पर आयोजित बैठक में योगेंद्र राणा ने कहा कि संगठन की आड़ में कोई भी गलत कार्य बरदाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की प्राथमिकताओं को आम जन तक पहुंचाने काम करें। बैठक में मुजफ्फराबाद ब्लाक अध्यक्ष केतन राणा, मोनू राणा, अरुण चोपड़ा, टोनी कश्यप, आशीष उपाध्याय, नितिन शर्मा, हर्ष शर्मा, सन्नी राय, विशाल राय, ओमकार, विशाल और नाथी आदि मौजूद रहे।