फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले के खौफ से छात्राओं ने छोडा स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। एक युवक की छेड़खानी से परेशान तीन छात्राओं ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। आरोपी छात्राओं का अपहरण करने की धमकियां दे रहा है। पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गांव का ही एक युवक उसकी पुत्री और दो भतीजियों के साथ रोजाना स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर आरोपी उन्हें अपहरण करने और जान से मारने की धमकियां देता है। जब उन्होंने आरोपी से इस बारे बात की तो वह मारपीट पर उतर आया। उसके खौफ से तीनों ने स्कूल जाना तक बंद कर दिया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया कि आरोपी युवक किसी भी वक्त कोई अनहोनी कर सकता है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आया है। वह जानकारी करा रहे है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें