मजदूरी के लिए गया युवक लापता
सहारनपुर। देहात कोतवाली के गांव नंदी फिरोजपुर निवासी इरफान (27 वर्ष) पुत्र जमशेद शनिवार की सुबह पास के ही गांव रामनगर में मजदूरी करने गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने जब जानकारी की तो पता चला कि वह शाम में ही मजदूरी करके चला गया था। उसके चाचा दिलशाद ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है। परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे। रविवार की सुबह उन्होंने उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी। ब्यूरो