फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुरपका और मुंहपका रोग की रोकथाम को अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पशुओं में तेजी से फैलने वाले खुरपका और मुंहपका रोग की रोकथाम के लिए पशु पालन विभाग अलर्ट हो गया। इसके लिए पूरे जनपद में 45 दिन अभियान चलाकर टीकाकरण किया जाएगा। 34 टीमों का गठन किया गया है। जिले के लिए साढ़े आठ लाख वैक्सीन विभाग को मिली हैं।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वाईपी सिंह ने बताया कि खुरपका और मुंहपका रोग पशुओं में तेजी से फैलने वाला रोग है, जिससे पशुओं की जन्म दर एवं कार्य क्षमता पर कुप्रभाव पड़ता है। दुग्ध और दुग्ध उत्पादों तथा मांस आदि अंतर्राष्ट्रीय कारोबार सीधे प्रभावित होता है। रोकथाम के लिए शासन के निर्देश पर 100 प्रतिशत पशुओं को निशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत चार माह से छोटे पशु एवं आठ माह से अधिक गर्भित पशुओं को छोड़कर सभी पशुओं का टीकाकरण होगा। यह अभियान 45 दिन चलेगा, जिसके लिए 34 टीमों का गठन किया गया है। इनके अलावा चार टीमों को आरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें