फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक यूनिट को आधार कार्ड से लिंक करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा तहसील अंतर्गत राशन विक्रेताओं की बैठक में आधार कार्ड फीडिंग की धीमी गति पर नाराजगी जताई गई। क्षेत्रीय आपूर्ति अधिकारी एवं विक्रेताओं को जल्द से जल्द शत प्रतिशत कार्डधारकों एवं समस्त यूनिटों के आधारकार्ड फीड कराने के निर्देश दिए गए। ब्लाक कार्यालय में आहूत बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी सतीश चंद्र मिश्र ने तहसील में आधार कार्ड फीडिंग की धीमी गति पर क्षेत्रीय आपूर्ति अधिकारी दिनेशचंद्र के समक्ष नाराजगी जताई। उन्होंने विक्रेताओं को भी जल्द से जल्द राशन कार्ड की प्रत्येक यूनिट को आधारकार्ड से लिंक कराने के निर्देश दिए। बैठक को एआरओ प्रतिभा शर्मा ने भी संबोधित किया और विक्रेताओं को शासन की मंशा के अनुरूप ही कार्य करने की नसीहत दी। बैठक में तहसील के सभी विक्रेता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें