सहारनपुर। गांव पुंडैन में विश्व धर्म संसद की बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सचिव योगेश कुमार गंभीर ने कहा कि अयोध्या के श्री राम मंदिर मामले में बयान देकर हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाले देवबंद के पूर्व विधायक माविया अली के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। रविंद्र त्यागी, राजेंद्र चौधरी, जोगेंद्र खुराना, चौधरी रविंद्र, सोनू त्यागी, बलबीर सिंह राणा, पूरण त्यागी, कन्हैया लाल, लालचंद वर्मा, मनोज शर्मा मौजूद रहे।