फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय के नए भवन का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डीएम पीके पांडेय ने कलक्ट्रेट परिसर में एक करोड़ 46 लाख 25 हजार रुपये की लागत से निर्मित जिला निर्वाचन कार्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया। भवन के भूतल पर तीन हाल ईवीएम रखे जाने के लिए, दो कार्यालय/ गोदाम कक्ष, तीन कम्प्यूटर कक्ष व एक अधिकारी कक्ष का निर्माण किया गया है। भवन का कुल कारपेट एरिया 889.94 वर्ग मीटर है। लोकार्पण के अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे, अपर जिलाधिकारी वित्ती एवं राजस्व विनोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेश सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें