बेहट (सहारनपुर)। तेंदुए को लेकर बेहट सहित आसपास के कई गांवों में दहशत का माहौल है। भीड़ द्वारा आतंकित किए जाने से वह और भी अधिक घातक हो गया है। वनकर्मियों समेत कई ग्रामीणों पर जानलेवा हमले करने के बाद लोगों में दिलों में उसकी दहशत बन गई है। यदि जल्द वह पकड़ में नहीं आ पाया, तो वह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। अब्दुल्लापुर, मुर्तजापुर और बेहट कस्बे की इंदिरा कालोनी के बीच पूर्वी यमुना नहर किनारे झाड़ियों में छिपे तेंदुए को दिन भर पुलिस, वनकर्मियों और मेरठ से बुलाई गई ट्रैंक्यूलाइजर टीम नहीं पकड़ पाई। भीड़ में शामिल कुछ युवकों द्वारा उस पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे वह और डर गया और उसने कई लोगों पर हमले कर दिए। डिप्टी रेंजर को उसने बुरी तरह से जख्मी कर दिया। लोग तेंदुए के नहीं पकड़े जाने से दहशत में हैं। इस स्थिति में यदि वह जल्द ही नहीं पकड़ा गया, तो खतरनाक साबित हो सकता है।