फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर कुरीतियों को दूर करेगी समिति : रामकिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
घर-घर जाकर कुरीतियों को दूर करेगी समिति : रामकिशन
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मोहल्ला सैनी सराय में सैनी समाज की बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों, आडंबरों, अंधविश्वास, दहेज जैसे कुप्रथा को उखाड़ने एवं आधुनिक शिक्षा पर बल दिया गया।
सैनी कल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामकिशन सैनी ने कहा कि हमें अपने बच्चों को आधुनिक शिक्षा देनी चाहिए। साथ ही कुरीतियों को जड़ से उखाड़कर फैंकना होगा। जिस प्रकार का व्यक्ति दहेज मांगता है उसका सरेआम विरोध किया जाए। उसे हरगिज अपनी लड़की नहीं देनी चाहिए। सबसे बड़ा दान कन्यादान होता है। इसके लिए हमें अभियान चलाने की आवश्यकता है। समिति के लोग घर-घर जाकर इन कुरीतियों को दूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थापक मांगेराम सैनी ने कहा कि बिना उच्च शिक्षा के कोई भी समाज प्रगति नहीं कर सकता। भगवान गौतम बुद्ध, ज्योतिबा फूले और सावित्री बाई फूले ने हमेशा ही कुरीतियों का विरोध किया। इसलिए हम सबका कर्तव्य बनता है कि अपने महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर कुरीतियों को त्यागकर आधुनिक शिक्षा पर बल दें। अध्यक्षता श्याम सिंह सैनी तथा संचालन विकास सैनी व राजू सैनी ने किया। इस मौके पर सोमपाल सैनी, रामप्रसाद सैनी, नीरज सैनी, सुरेंद्र पाल सैनी, हरपाल सैनी, सूरजभान सैनी, शिवकुमार, सावंत सैनी, अतुल, राम कुमार, राज कुमार, रामपाल, यशपाल, नर सिंह, प्रेमचंद, प्रीतम सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें