फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट कार्यालय के लिए सहारनपुर में नहीं मिली जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर में पासपोर्ट कार्यालय खोले जाने के लिए जगह की मांग करने आई पासपोर्ट विभाग की टीम को अधिकारियों ने जगह होने से इंकार करते हुए वापस कर दिया। टीम कार्यालय के लिए जगह की तलाश किए बिना ही वापस चली गई।
विज्ञापन

गाजियाबाद से पासपोर्ट विभाग के अधिकारियों की टीम असिस्टेंट पासपोर्ट ऑफिसर बीएस रावत के नेतृत्च में सहारनपुर पहुंची और सहारनपुर से पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या अधिक बताते हुए सहारनपुर में ही पासपोर्ट खोले जाने का प्रस्ताव अधिकारियों के समक्ष रखा। टीम ने कार्यालय के लिए जगह की मांग की। टीम के अधिकारियों के अनुसार अधिकारियों ने पासपोर्ट कार्यालय के लिए जगह होने से इंकार कर दिया। साथ ही पासपोर्ट कार्यालय की आवश्यकता से भी मना कर दिया। जिसके चलते पासपोर्ट टीम कार्यालय के लिए स्थान तलाश किए बिना ही वापस लौट गई। इस मामले में एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि उनके पास पासपोर्ट कार्यालय के लिए कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा।
पासपोर्ट कार्यालय की आवश्यकता होगी तो खुलवाया जाएगा
सांसद राघव लखनपाल शर्मा का कहना है कि सहारनपुर में पासपोर्ट कार्यालय खोले जाने के बारे में जानकारी कराएंगे। सहारनपुर में कार्यालय की जरूरत होगी तो कार्यालय जरूर खुलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें