फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा से मनाया मंदिर का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धा से मनाया मंदिर का स्थापना दिवस
विज्ञापन

गंगोह। गणेश चौक स्थित मंदिर का स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सोमवार को आयोजित यज्ञ और भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर को झालरों एवं गुब्बारों से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज पूजन से किया गया। पूजन उपरांत जयसिंह सैनी ने मंदिर पर ध्वज की स्थापना की। जन कल्याण यज्ञ के यजमान अमित सैनी और पुरोहित भगवती प्रसाद बलूनी रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर भगवान गणेश से विश्व कल्याण की कामना की। गणेश जी का गुणगान भी किया गया। मोंटू सैनी, संदीप, नितिन, आदेश, राजू, अभिषेक, गांधी, बबलू सैनी, अमित कश्यप, नीरज सैनी, मोनू आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें