अंबेहटा। कस्बे में प्रत्येक सोमवार को लगने वाली साप्ताहिक पैठ अगली बार रविवार को लगेगी। बता दें कि कस्बे में प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक पैंठ लगती है और अगला सोमवार 29 जनवरी को पड़ रहा है। 29 जनवरी को ही किसान सेवा सहकारी समिति का चुनाव होना है, इसलिए 29 जनवरी को लगने वाली साप्ताहिक पैठ को नगर पंचायत ने एक दिन पहले यानि 28 जनवरी रविवार को ही लगवाने का निर्णय लिया है। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि चेयरमैन गुलशाना शाकिर के आदेश पर इस आशय की सूचना 22 जनवरी सोमवार को ही मुनादी के द्वारा सार्वजनिक करा दी गई है।