फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल बाद आज शुरू होगी दया शुगर मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सात साल बाद आज शुरू होगी दया शुगर मिल
विज्ञापन


सहारनपुर। जिले में गागलहेडी क्षेत्र के किसानों के लिए यह राहत भरी खबर है कि करीब सात साल से बंद पड़ी दया शुगर मिल सोमवार से शुरू हो जाएगी। गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा मिल का शुभारंभ करेंगे।
इस मिल के चलने से अपना गन्ना सप्लाई करने के लिए भटकने वाले किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी तक क्षेत्र के किसानों के गन्ने को जिले की अन्य मिलों को डायवर्ट कर रखा है।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा इसका शुभारंभ अपराह्न एक बजे करेंगे। यह मिल वर्ष 2010-11 पेराई सत्र के बाद से ही बंद पड़ी है। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने को लेकर मिल के एक मालिक को जेल तक जाना पड़ा था। बाद में मामला सुलझने पर पर मिल को बेचने से लेकर चलाने तक की चर्चाएं छाई रहीं।
विज्ञापन

मिल के पुराने मालिकों ने शासन को भरोसा दिलाया था कि वे इस सीजन में पेराई आरंभ कर देंगे। इसके बाद से मिल में रिपेयरिंग का कार्य शुरू कर दिया गया। लेकिन कई वर्ष से बंद होने के चलते काफी मशीनरी खराब हो चुकी थी। इसके चलते सत्र संचालन में फिर विलंब हो गया। कई तरह की बाधाओं के बाद सोमवार को गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा के साथ ही स्थानीय सांसद राघव लखनपाल शर्मा और जिले के विधायक मिल का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें