रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। कोहरे में किसान गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली सहित नाले में जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव सलेमपुर निवासी कंवरपाल तड़के सुबह तीन बजे अपने गांव से ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लेकर रामपुर बाईपास से होता हुआ नानौता चीनी मिल रहा था। बाईपास रोड पर कोहरे के कारण किसान ट्रैक्टर ट्राली सहित नाले में जा गिरा। किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे किसान के परिजनों ने किसान को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।