नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत छात्राओं को किया जागरूक
बेहट (सहारनपुर)। जय किसान शाकंभरी देवी इंटर कॉलेज फतेहपुर कलां में मंगलवार को नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। बेहट कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने कहा कि छात्राएं अपनी सुरक्षा के लिए प्रति हर समय जागरूक रहे। उन्होंने छात्राओं से कहा कि रास्ते में छेड़छाड़ या फिर कोई अन्य घटना होने पर तुरंत हेल्प लाइन नंबर 1090 पर कॉल कर पुलिस की मद्द ले सकती है। इसके अलावा 100 नंबर डायल करने पर भी छात्राओं और महिलाओं को तुरंत पुलिस की मद्द मिलेगी। कार्यक्रम को कॉलेज प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र कुमार एवं प्रधानाचार्य अनिल कुमार को संबोधित किया। इस अवसर पर एसएसआई सुशील कुमार, उपनिरीक्षक अरुण कुमार के अलावा अध्यापक एवं अध्यापिकाओं की मौजूदगी रही।