फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने क्रिसमस पर मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने क्रिसमस पर मचाया धमाल
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। दून पब्लिक स्कूल चमारीखेड़ा में क्रिसमस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। स्कूल प्रबंधक मोहित बंसल और छवि बंसल ने केक काट कर क्रिसमस मनाया। मोहित बंसल ने कहा कि बच्चों को सभी धर्मों के त्योहारों को मनाना चाहिए इससे हमें एक दूसरे की संस्कृति का पता चलता है। सभी धर्म आपस में प्यार और भाईचारे का संदेश देते हैं। प्रधानाचार्या शशि श्रीवास्तव ने बच्चों को उपहार बांटे। कार्यक्रम में प्रांजली, आदित्य, कनिका, आयुषी आदि बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर अमित सिंघल, मिनाक्षी बामानिया, रूपा सैनी, अंजू मेडम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें