फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन दिवस के रूप में मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुशासन दिवस के रूप में मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन
विज्ञापन


सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को भाजपाइयों ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया। भाजपाइयों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्रत्येक बूूथ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन्मदिवस पर सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत 60 लाख की लागत से निर्मित सलेमपुर-तेलीपुरा सड़क का उद्घाटन किया। सांसद ने कहा कि भारत के विकास के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जो सपना देखा था, उसे मोदी सरकार पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। देश में आज सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। उधर, माहेश्वरी स्ट्रीट में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्पर लिया। मोहन माहेश्वरी, सुधीर माहेश्वरी, विजय माहेश्वरी, संजय मित्तल, भानू प्रताप सिंह, सुधीर पंवार मौजूद रहे। वहीं, चकराता मार्ग स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी कुशल संपादक, कुशल राजनेता, वरिष्ठ कवि और सर्वगुण संपन्न व्यक्ति हैं। सभी कार्यकर्ताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राकेश रावत ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसा व्यक्ति सदियों में जन्म लेता है। उनकी कुशलता नेेतृत्व का लोहा विपक्षी भी मानते हैं। मेयर संजीव वालिया, पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, राजीव गुंबर, हेमंत अरोड़ा, मदन लाल गुप्ता, तेज क्वात्रा, शीतन बिश्नोई, महेंद्र सचदेवा मौजूद रहे। उधर, भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष रमा गुप्ता के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम के जन्मदिवस पर बेहट रोड स्थित कुष्ट आश्रम में फल और मिठाई बांटी। सुमनलता, कविता शर्मा, कविता सैनी, रुकमणी, ममता शर्मा, रूपाली शर्मा, रीता शर्मा मौजूद रही। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया। मुख्य अतिथि के रूप में राकेश सहरावत शामिल हुए। वरुण गोयल, दीपक रहेजा, रतन सिंह, संचित अरोड़ा मौजूद रहे। वार्ड 35 जवाहर पार्क में भी अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस मनाया गया। अनेश शर्मा, राजेश खुराना, राजीव गुप्ता, मनीष चुग, राजीव भटनागर मौजूद रहे। पेपर मिल रोड स्थित भाजपा नेता विरेंद्र सिंह गुर्जर के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन हर्षोल्लास से मनाया गया। ओमकार नाथ, आचार्य मगन मित्र, सत्यवान राणा, आदेश त्यागी, सचिन बावरा, संजय पंडित शामिल रहे। वार्ड 55 की बूथ कमेटी ने मानव मंदिर में फल व मिठाई बांटी। पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, अल्पना तलवार, रविंद्र शर्मा, संजय गॎर्ग, सुनील पंवार, धमेंद्र मेहता मौजूद रहे। वार्ड 48 भगत सिंह कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में पुनीत त्यागी, नरेंद्र बालियान, भगत सिंह, अरूण गुप्ता, देवेंद्र कपिल, विरेंद्र शर्मा, शीशपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें