फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्रंथ साहिब के पाठ के साथ हुआ अटूट लंगर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्रंथ साहिब के पाठ के साथ हुआ अटूट लंगर
विज्ञापन

नानौता। सिख समुदाय की ओर से दसवें गुरु गोविंद सिंह जी का 351वां प्रकाश दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब का पाठ किया गया। गुरू के अटूट लंगर का आयोजन किया गया।
सोमवार को नगर के गुरुद्वारा साहिब श्री गुरू सिंह सभा में हुए समारोह में सुबह से ही गुरुद्वारा साहिब परिसर में गुरुग्रंथ साहिब जी के पाठ का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में ज्ञानी हरविंदर सिंह ने गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म पटना साहिब में हुआ। गुरु जी बचपन से ही तेजस्वी स्वरूप के साथ ही धार्मिक विचारों वाले रहे। उन्होंने अपने जीवन 42 साल के काल में धर्म की रक्षा के लिए 14 लड़ाई लड़ी। उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए खालसा फौज कर सार्जना की। गुरु जी को नौ वर्ष की आयु में गुरु गद्दी पर विराजमान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब में गुरबाणी के पाठ के बाद लंगर लगाया गया। इसमें साध संगत ने धर्म लाभ उठाया। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान प्रधान सरदार भूपेंदर सिंह खालसा ने संगत को गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव की बधाई दी। इस दौरान सरदार बीर सिंह, डा. मनजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, मुखत्यार सिंह, मनप्रीत सिंह, अरविंदर सिंह काका, महेंद्र सिंह, राज कुमार कालड़ा, मनी सिंह, जगदीश चावला, अशोक तागरा, अमरदीप सिंह गिफ्टी, रमन सिंह, बलजीत कौर, रवनीत कौर, अमरजीत कौर, प्रकाश कौर, हरमीत कौर, कंवलजीत कौर, रजविंदर कौर, मनप्रीत कौर, अलका गुगनानी, आदि ने धर्म लाभ उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें