फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून वैली स्कूल में मून और अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
दून वैली स्कूल में मून और अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन


देवबंद। दून वैली पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशन (मून) और अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, आईपीएल के जीएम सुनील दत्त और त्रिवेणी चीनी मिल के उपाध्यक्ष दीनानाथ मिश्र द्वारा किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों ने विद्यालय के फाउंडर हर्ष सिंघल को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के साथ मातृ शक्ति को दर्शाती नृत्य नाटिका का आयोजन किया। शिक्षाप्रद कार्यक्रम मून में विभिन्न जिलों के छात्रों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देश का प्रतिनिधित्व करने की क्षमता, देश विदेश की विभिन्न समस्याओं की गंभीर जानकारी और तर्क शक्ति का विकास करना है। संयुक्त राष्ट्र संघ की तर्ज पर यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल, यूनाइटेड नेशन ह्यूमन राइट्स काउंसिल, यूनाइटेड नेशन कमीशन ऑफ सिक्योरिटी वुमन, यूनाइटेड नेशन इकोनामिक एंड सोशल काउंसिल और सिटीजन डायलॉग का गठन किया गया। इन कमेटियों के तहत आनलाइन सिक्योरिटी, साइबर अटैक, वी नीड टू टॉक एबाउट फ्राड, इलिसिट क्रास बार्डर, ट्रैफिकिंग एंड मूवमेंट, इंडिपेंडेंट इंटरनेशनल फैक्ट फाइडिंग मिशन ऑफ म्यांमार, इंडिपेंडेट इंटरनेशनल कमीशन ऑन इंकवायरी ऑफ द सिरियन अरब रिपब्लिक, सोशल प्रोटेक्शन सिस्टम फॉर जेंडर इक्वेलिटि एंड द एम्पावरमेंट ऑफ वुमेन एंड गर्ल्स और इंडिया एंड्स ट्रिपल तलाक आदि विषयों पर छात्रों ने विचार रखे। वहीं, सृजन कार्यक्रम में देश विदेश के कलाकारों ने ज्वलंत विषयों पर तूलिका के माध्यम से रंग बिखेरे। डायरेक्टर अनुराग सिंघल ने बताया कि चित्रकला के विकास को आयोजित कार्यक्रम में रूस, बांग्लादेश, श्रीलंका आदि देशों के चित्रकार की कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि वैश्वीकरण के इस युग में छात्रों को अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य से परिचित कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें