फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोन तीन में सर्वाधिक और छह में हुआ सबसे कम मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने आठ जोन बनाए थे। जोन तीन में सर्वाधिक तो जोन छह में सबसे कम मतदान हुआ। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में मतदाताओं ने जमकर वोटिंग की। शुक्रवार को नतीजे सबके सामने होंगे।
विज्ञापन

सहारनपुर नगर निगम के पहले मेयर और 70 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के लिए हुई मतदान प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने आठ जोन बनाए थे। जोन एक में पुरानी मंडी, रामलीला भवन, प्रतानगर नगर, चिलकाना रोड, अग्रवाल धर्मशाला, गऊशाला रोड, भूतेश्वर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में 58 प्रतिशत मतदान हुआ। जोन द्वितीय में इस्लामिया इंटर कॉलेज, चौकी निर्यात निगम, आयशा, कमेला कालोनी, नदीम कॉलोनी, इंद्रा चौक आदि क्षेत्र शामिल रहे। इस जोन में 61 प्रतिशत वोट पड़े। जोन तीन में गुरुद्वारा रोड, जय मंगला स्कूल वाली गली, कुतुबशेर, पटेलनगर, सुभाष नगर, बारूमल, दिगंबर जैन कॉलोनी, अंबाला रोड स्थित गुरु नानक गर्ल्स और ब्वायज कॉलेज क्षेत्र रहे। यहां 64 प्रतिशत मतदान हुआ। जोन चार में मानकमऊ, लेबर कालोनी, शुगर मिल चौक, एसडी गर्ल्स कॉलेज में 55 प्रतिशत वोट पड़े। जोन पांच में हसनपुर चुंगी, नवादा रोड, मवीखुर्द, बापूजी नगर, राजबाहा पटरी, स्टेट बैंक कॉलोनी, गांव खुर्द, मनोहरपुर, दिल्ली रोड क्षेत्र 62 प्रतिशत वोट पड़े। जोन छह में कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र, गिल कॉलोनी, पेपर मिल रोड, हकीकतनगर, मिशन कंपाउंड, जेवी जैन कालेज रोड क्षेत्र में 54 प्रतिशत वोटिंग हुई। जोन सात में थाना जनकपुरी, एमजी एम रोड, बेरीबाग, रणजीत नगर, देहरादून रोड, खानआलमपुरा, मंदिर वाली गली, जनकनगर, बाजोरिया मार्ग, चर्च कंपाउंड में 55 प्रतिशत वोट पड़े हैं। जोन आठ में कोतवाली देहात क्षेत्र, बेहट रोड, चौधरी विहार, भगवती कॉलोनी, राधा विहार, पुरानी चुंगी, एमएस कालेज, एसडी इंटर कालेज में 55 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें