फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान का ढूला गिरने से मिस्त्री सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान का ढूला गिरने से मिस्त्री सहित चार घायल
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। निर्माणाधीन मकान की दीवार पर प्लास्टर करते समय ढूला गिरने से मिस्त्री सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को मोहल्ला सरावज्ञान निवासी सोमपाल के निर्माणाधीन मकान की दीवार पर ढूला बांधकर प्लास्टर किया जा रहा था। इसी बीच दोपहर बाद करीब 3:30 बजे मिस्त्री व मजदूर ढूले पर खडे़ होकर काम कर रहे थे। अचानक ढूले के एक गार्डर के एक तरफ खिसकने से मिस्त्री व मजदूरों का संतुलन बिगड़ गया। इससे ढूले के साथ ही उस पर काम कर रहे सभी लोग नीचे गिर गए। इसमें मिस्त्री कलीम पुत्र रमजानी निवासी मोहल्ला कानून गोयान, मिस्त्री इस्लाम, मजदूर चंदकी व फिरोज घायल हो गए। सभी घायलों को मकान स्वामी व अन्य लोगों द्वारा निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें