फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदीप ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान/इसलामनगर (सहारनपुर)। सातवीं उत्तर प्रदेश मूक बधिर खेलकूद प्रतियोगिता में रामपुर मनिहारान ब्लाक के गांव लूंढा निवासी प्रदीप पांचाल ने प्रथम स्थान हासिल गोल्ड मैडल प्राप्त किया है। इस सफलता से उसके गांव में बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान के गांव लूंढा निवासी प्रदीप पांचाल मूक बधिर है। उसने अभी हाल में शाहजहांपुर के आयोजित सातवीं उत्तर प्रदेश मूक बधिर प्रतियोगिता कुश्ती में प्रथम स्थान प्राप्त गोल्ड मैडल प्राप्त किया है। प्रतियोगिता का आयोजन 30 अक्टूबर से 9 नवंबर तक हुआ है। प्रदीप पांचाल के घर वापस लौटने पर उसकी इस सफलता पर ग्रामीणों ने उसे बधाई दी है। इससे पूर्व चेन्नई में आयोजित 31वें पेरा नेशनल खेलों में वह 60 किलोग्राम कुश्ती में कांस्य पदक जीत चुका है। इससे पूर्व प्रदेश स्तर पर वह गोल्ड मैडल भी जीत चुका है। प्रदीप पांचाल का कहना है कि वह प्रतिदिन तीन से चार घंटे तक कड़ी प्रेक्टिस करता है। उसके कोच सुरजीत सिंह हैं। उन्होंने मेरठ के मूक बधिक विद्यालय से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर को रांची झारखंड में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उसका चयन किया गया है। वर्तमान में प्रदीप पांचाल दिल्ली की मंत्रा डाट काम कंपनी में कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें