शेरमऊ मिल ने किया किसानों को भुगतान
गंगोह (सहारनपुर)। उत्तम शुगर मिल शेरमऊ के उपाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मिल द्वारा इस वर्ष के पेराई सत्र का 27 अक्तूबर से 4 नवंबर तक का किसानों का संपूर्ण गन्ना भुगतान कर दिया गया है। मिल द्वारा समितिवार सहारनपुर को 274.20 लाख, सरसावा को 302.19 लाख, नानौता को 65.67 लाख, बेहट को 44.62 लाख, ऊन को 37.04 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है। मिल उपाध्यक्ष ने किसानों से स्वच्छ, ताजा व रोग रहित गन्ना लाने की अपील की है।