फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण तय न होने से असमंजस में सियासी दल

विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण तय न होने से असमंजस में सियासी दल
विज्ञापन

सहारनपुर। निकाय चुनाव नवंबर में होना है, मगर सहारनपुर में अभी तक नगर निगम, नगर पंचायतों और नगर पालिका परिषदों का आरक्षण तय नहीं हुआ है। इसकी वजह से तमाम सियासी दल और चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में हैं। वे अपनी तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में सभी की नजर आरक्षण पर टिकी हुई है।
जनपद में नगर निगम सहित छह नगर पंचायत और चार नगर पालिका परिषद हैं। नगर निगम बने आठ साल बीत जाने के बावजूद अभी तक मेयर का चुनाव नहीं हो सका है। इसकी वजह निगम क्षेत्र का परिसीमन लटकना रहा है। अब परिसीमन भी करा दिया गया है, मगर आरक्षण अभी तय नहीं हो सका है। निगम सूत्रों की मानें तो ओबीसी वर्ग का रैपिड सर्वे करा लिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि एससी/एसटी का सर्वे जनगणना के साथ हो गया था। आरक्षण की फाइल शासन को भेजी जा चुकी है। अभी आरक्षण का घोषित होना बाकी है। ऐसे में तमाम राजनीतिक दलों को आरक्षण की घोषणा होने का इंतजार है। आरक्षण तय न होने की वजह से ही राजनीतिक दल अपने प्रत्याशी घोषित नहीं कर पा रहे हैं। पार्षद पद के लिए प्रत्याशी घोषित करने में भी यही स्थिति बनी हुई है। उधर, चूंकि नगर पंचायतों और नगर पालिका परिषदों का आरक्षण भी बदलता रहा है। ऐसे में नगर पंचायत अध्यक्ष और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पदों के साथ ही सभासद सीटों को लेकर भी सियासी दलों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

---
ये हैं नगर पंचायत
-रामपुर मनिहारान
-नानौता
-बेहट
-सुल्तानपुर चिलकाना
-तीतरों
-अंबेहटा पीर
--------------------
ये हैं नगर पालिका परिषद
-गंगोह
-देवबंद
-सरसावा
-नकुड़
-----------------------
आरक्षण की फाइल शासन को भेजी जा चुकी है। अब शासन पर निर्भर है कि कब इसकी घोषणा होगी। इसलिए प्रशासन को भी आरक्षण की घोषणा होने का इंतजार है। एसके दुबे, एडीएम-प्रशासन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें