फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों से तीन दिन में हटा लें पॉलीथिन शीट और थैलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर (सहारनपुर)। नगर निगम ने प्रतिबंधित की गई पॉलीथिन शीट और थैलियों को तीन दिन के भीतर दुकानों से हटा लेने की अपील दुकानदारों से की है। साथ ही तीन दिन बाद चलने वाले छापेमारी अभियान में किसी भी दुकान पर प्रतिबंधित पॉलीथिन शीट या थैली मिलने पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा पॉलीथिन थैलियों और पालीथिन शीट पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है। यानी प्रतिबंध के बाद इनका उपयोग गैरकानूनी है। नगर निगम ने प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए पॉलीथिन शीट और पॉलीथिन थैलियों का उत्पादन, व्यापार तथा सेल करने वालों को तीन दिन के भीतर प्रतिबंधित पॉलीथिन थैलियां और शीट बाजार से हटा लेने को कहा है। तीन दिन के बाद नगर निगम छापेमारी अभियान चलाएगा, जिसमें प्रतिबंधित पॉलीथिन थैलियां और शीट को जब्त किए जाएगा। साथ ही एनजीटी के प्रावधानों के तहत संबंधित से जुर्माना भी वसूलेगा, जिसके तहत 50 हजार रुपये तक जुर्माना लग सकता है। नगरायुक्त गौरव वर्मा ने कार्रवाई से बचने के लिए संबंधित उद्यमियों, व्यापारियों और दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलीथिन थैलियों और शीट को हटाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें